11 साल के बच्चे के प्लेन उड़ाने का वीडियो वायरल, छिड़ी बहस

25 Mar 2026

Photo: Instagram/@Rishi Sharma -Young Pilot

11 साल का एक बच्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, क्योंकि वह बहुत ही अच्छे से प्लेन उड़ाता दिख रहा है.

Photo: Instagram/@Rishi Sharma -Young Pilot

यह वीडियो कैलिफॉर्निया Oxnard Airport का बताया जा रहा है, जहां अभ्यास के दौरान बच्चे को आत्मविश्वास के साथ विमान उड़ाते हुए देखा गया.

Photo: Instagram/@Rishi Sharma -Young Pilot

इस बच्चे का नाम Rishi है. वीडियो में वह 'टच एंड गो' नाम की तकनीक का अभ्यास कर रहा है.

Photo: Instagram/@Rishi Sharma -Young Pilot

इसमें पायलट पहले विमान को रनवे पर उतारता है और फिर तुरंत दोबारा उड़ान भरता है. यह पायलट ट्रेनिंग का अहम हिस्सा होता है.

Photo: Instagram/@Rishi Sharma -Young Pilot

वीडियो में दिखता है कि ऋषि बहुत ही शांत और ध्यान से विमान को रनवे पर उतारता है. उसके ट्रेनर भी उसकी लैंडिंग की तारीफ करते हैं.

Photo: Instagram/@Rishi Sharma -Young Pilot

कुछ ही सेकंड में वह फिर से प्लेन को हवा में उड़ा देता है.

Photo: Instagram/@Rishi Sharma -Young Pilot

यह वीडियो अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और लोग बच्चे की खूब तारीफ कर रहे हैं.

Photo: Instagram/@Rishi Sharma -Young Pilot

कई लोगों ने कहा कि वह इस उम्र में ही बहुत टैलेंटेड है, जबकि कुछ ने मजाक में कहा कि वह कई बड़ों से भी बेहतर प्लेन उड़ा रहा है.

Photo: Instagram/@Rishi Sharma -Young Pilot

बताया जा रहा है कि ऋषि ने 7 साल की उम्र से ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और वह आगे चलकर पायलट बनना चाहता है.

Photo: Instagram/@Rishi Sharma -Young Pilot

Read Next