iPhone 17e इस तारीख को हो सकता है लॉन्च, लीक हुईं डिटेल्स
07 Feb 2026
Photo: Apple
जल्द लॉन्च होगा सस्ता फोन
iPhone 17e की लीक सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये फोन इस महीने यानी फरवरी में ही लॉन्च हो सकता है.
Photo: Apple
कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फोन इस महीने ही लॉन्च होगा.
Photo: Apple
ये स्मार्टफोन iPhone 16e का सक्सेसर होगा, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था. इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
Photo: Apple
जर्मन पब्लिकेशन Macwelt की मानें, तो iPhone 17e को कंपनी 19 फरवरी को लॉन्च करेगी. ध्यान रखें कि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Photo: Apple
iPhone 16e को भी कंपनी ने 19 फरवरी को ही लॉन्च किया था. पहले भी इस बजट iPhone को लेकर कुछ लीक्स आ चुकी हैं.
Photo: Apple
iPhone 17e में कॉस्मेटिक अपग्रेड्स कम ही देखने को मिलेंगे. फोन का डिजाइन काफी हद तक पिछले वर्जन जैसा ही होगा.
Photo: Apple
इसमें भी सिंगल रियर कैमरा दिया जाएगा. हालांकि, चार्जिंग टेक को अपग्रेड किया जाएगा. इसमें MagSafe चार्जिंग मिल सकती है.
Photo: Apple
iPhone 16e में MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं दिया गया था. फोन में C1X मॉडम दिया जाएगा, जो कंपनी का इनहाउड चिप है.
Photo: Apple
अगर ये फोन 19 फरवरी को लॉन्च होने वाला होगा, तो कंपनी जल्द ही इसी डेट्स को कन्फर्म कर सकती है.
Photo: Apple
Read Next
ये भी देखें
499 रुपये में 'इलेक्ट्रिक कुकर', LPG संकट में आएगा काम
गैस संकट, ऐसा इंडक्शन जिसपर किसी भी बर्तन में बना सकेंगे खाना
Apple और सैमसंग के मैदान में कूदा Xiaomi, लॉन्च किया सवा लाख का फोन
बाइक पर लगाए कार जैसा डिस्प्ले, चलेगा मैप्स, म्यूजिक और बहुत कुछ