04 जनवरी 2023
By: Aajtak Sports
क्रिकेट से दूर विराट कोहली, इन बाबा के आश्रम में पहुंचे
Photo: Instagram/Kohli and Anushka
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से दूर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं.
Photo: Aajtak
कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे हैं. यहां से दोनों के कुछ फोटो-वीडियो सामने आए हैं.
Photo: Aajtak
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी इस धार्मिक यात्रा के दौरान बाबा नीम करौली के आश्रम भी पहुंचे.
Video: Aajtak
कोहली-अनुष्का ने अपनी इन छुट्टियों को पूरी तरह से प्राइवेट ही रखा है. साथ ही मीडिया से दूरी बनाए रखी है.
Photo: Instagram/Kohli and Anushka
मैनेजर ने बताया है कि बाबा नीम करौली आश्रम में दर्शन किए. उन्होंने समाधि स्थल पर पहुंचकर ध्यान भी लगाया.
Photo: Instagram/Kohli and Anushka
कोहली-अनुष्का को बुधवार दोपहर में वृंदावन पहुंचना था, लेकिन दोनों समय से करीब तीन घंटे पहले पहुंच गए.
Photo: Instagram/Kohli and Anushka
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा करीब 1 घंटे तक आश्रम में रहे. दोनों स्टार वृंदावन के निधिवन भी पहुंचे
Photo: Getty
कोहली ने हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी, मगर अभी छुट्टी पर हैं
Photo: Getty
श्रीलंका के खिलाफ साल की पहली टी20 सीरीज से कोहली को आराम दिया गया है. अब वे वनडे सीरीज खेलेंगे
ये भी देखें
Super-8 से पहले Team India ने T20 World Cup में रचा इतिहास , पहली बार हुआ ऐसा
राशिद खान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन हैं? क्रिकेटर की तूफानी पारी पर लुटाया प्यार
कोहली का फैन मैदान में घुसा, हार्दिक ने लगाया गले, सूर्या गुस्से से लाल!