6 Jan, 2023
By: Aajtak Sports
इन बाबा की शरण में विराट कोहली, पहुंचे वृंदावन
Photo: Instagram/ViratKohli
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से दूर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं.
Photo: Social Media
कोहली अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ वृंदावन पहुंचे हैं. इनके फोटो-वीडियो सामने आए हैं.
Video: Social Media
कोहली परिवार के साथ रमन रेती मार्ग स्थित केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां पहुंचे.
Photo: Social Media
दोनों लगभग 45 मिनट तक वहां रुके और महाराज के साथ आध्यात्मिक चर्चा कर आशीर्वाद भी लिया
Video: Social Media
गुरुवार को कोहली पत्नी अनुष्का संग नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे और समाधि स्थल के दर्शन किए.
Photo: Social Media
उसके बाद मां आनंदमई मां के आश्रम भी गए. कपल का वृंदावन दौरे का एक वीडियो सामने आया है
Video: Social Media
कोहली परिवार के साथ वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड से निजी हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.
Video: Social Media
वामिका का चेहरा छिपाया गया है. पर उसकी क्यूट शरारत भरी हरकतें वीडियो में साफ नजर आती हैं.
Photo: Getty
कोहली ने हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी, मगर अभी छुट्टी पर हैं
Photo: Getty
श्रीलंका के खिलाफ साल की पहली टी20 सीरीज से कोहली को आराम दिया गया है. अब वे वनडे सीरीज खेलेंगे
ये भी देखें
अर्जुन तेंदुलकर की ससुराल में कौन-कौन? करोड़ों के बिजनेस से जुड़ा है सानिया चंडोक का परिवार
विदाई मैच के बाद रोने लगे अफगानी टीम के कोच, ये प्लेयर भी हुआ भावुक, VIDEO
Super-8 से पहले Team India ने T20 World Cup में रचा इतिहास , पहली बार हुआ ऐसा
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा की कैसी है तबीयत? BCCI ने जारी किया अपडेट