'मिस्टर आईपीएल' ने शुरू किया ये बिजनेस, किचन में आए नजर
By: Aajtak
Credit: PTI/ AP/ IPL/BCCI/ Social Media
सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती कितनी जबरदस्त है, ये तमाम क्रिकेट फैन्स को पता होगी.
रैना की आईपीएल में तूती बोलती थी, उन्होंने आईपीएल के 205 मैचों में 32.52 के एवरेज और 136.76 स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए थे.
अब रैना क्रिकेट फील्ड से एकदम अलग रसोई में नजर आए. यह देख फैन्स भी हैरान रह गए.
'मिस्टर आईपीएल' के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने एम्सटर्डम में 'रैना इंडियन रेस्टोरेंट' की शुरुआत की है.
वैसे रैना कुकिंग और खाने के काफी शौकीन माने जाते हैं. इसी वजह से उन्होंने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की.
रैना इस रेस्टोरेंट की शुरुआत के बाद काफी खुश नजर आए. उन्होंने इस मौके पर प्रतिक्रिया भी दी.
रैना बोले- मुझे हमेशा से क्रिकेट और भोजन दोनों का शौक रहा है. रैना इंडियन रेस्टोरेंट खोलना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है.
वैसे इस रेस्टोरेंट में लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी. वहीं लोगों को टेकअवे का भी ऑप्शन मिलेगा.
Read Next
ये भी देखें
बुमराह की मां के सामने झुके रोहित शर्मा, दिल छू लेगा ये VIDEO
हवा में उड़ा ये 'बुजुर्ग' खिलाड़ी, कैच ऐसा लपका नौजवान भी शरमा जाएं, VIDEO
44 की उम्र में इस क्रिकेटर ने काटा गदर... T20 वर्ल्ड कप में बना धांसू रिकॉर्ड
कोहली का फैन मैदान में घुसा, हार्दिक ने लगाया गले, सूर्या गुस्से से लाल!