IPL में धमाका करने को तैयार 18 करोड़ का 'बेबी मलिंगा', आ गई तारीख!
2 APR 2026
IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को शुरुआत मैच में मुंबई इंडियस से हार मिली.
Photo: PTI
ऐसे में KKR की नजर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर मथीशा पथिराना पर टिकी हैं, जिनकी फिटनेस टीम के लिए बड़ा सवाल बनी हुई है.
Photo: PTI
KKR टीम के हेड कोच अभिषेक ने साफ किया कि फ्रेंचाइजी लगातार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के संपर्क में है.
Photo: PTI
वो अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और उन्हें IPL में खेलने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा.
Photo: PTI
इसके अलावा, उन्हें श्रीलंका में आयोजित प्रैक्टिस मैचों में हिस्सा लेना पड़ेगा.नायर ने कहा दोनों टीमों के फिजियो लगातार संपर्क में हैं.
Photo: PTI
केकेआर ने उनको 18 करोड़ की कीमत में खरीदा है, वो पहले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए खेल चुके हैं.
Photo: PTI
केकेआर की चिंता सिर्फ पथिराना की फिटनेस तक लिमिटेड नहीं है, टीम पहले ही हर्षित राणा, मुस्ताफिजुर रहमान और आकाश दीप जैसे गेंदबाजों को खो चुकी है.
Photo: PTI
मुस्ताफिजुर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर रिलीज करना पड़ा, जिससे टीम की प्लानिंग पर असर पड़ा.
Photo: PTI
सीजन के पहले मैच में मुंबई के खिलाफ KKR की गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही. वैभव अरोड़ा ने 4 ओवर में 52 रन लुटाए.
Photo: PTI
जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी अपने IPL डेब्यू में विकेटलेस रहे और 3 ओवर में 34 रन दे बैठे. वहीं कार्तिक त्यागी ने भी 4 ओवर में 43 रन खर्च किए.
Photo: PTI
Read Next
ये भी देखें
IPL में चले लात घूंसे, दर्शकों ने एक-दूसरे को कूट दिया, VIDEO
सूर्या बन गए 'रहमान डकैत', अक्षय स्टाइल में लगाए ठुमके, धुरंधर मोड VIRAL
पाकिस्तानी बैटर का धमाका... PSL में शतक जड़कर विराट कोहली की बराबरी की
लंबी जुल्फें, काला चश्मा... RCB कप्तान का धुरंधर लुक देख अक्षर ने लिए मजे