IPL: ईशांत शर्मा की 717 दिनों बाद वापसी, आते ही कर दिया 'धमाका'
By Aajtak
Credit: IPL/ Getty/ Social Media/ PTI
IPL का मैच नंबर 28 दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया.
केकेआर के खिलाफ इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के ईशांत शर्मा ने आईपीएल में 717 दिनों के बाद वापसी की.
इससे पहले ईशांत शर्मा ने आखिरी आईपीएल मैच 2 अप्रैल 2021 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था. उस मैच में उन्होंने तब 4 ओवर में 37 रन देकर दिए थे.
बहरहाल, ईशांत ने 717 दिनों के बाद केकेआर के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में वापसी की. होमग्राउंड में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की.
ईशांत शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट झटके. उनकी गेंदबाजी में पुराना पैनापन दिखा.
ईशांत का पहले विकेट केकेआर का कप्तान नीतीश राणा थे. वहीं दूसरा विकेट उन्होंने सुनील नरायन का झटका.
Read Next
ये भी देखें
विदाई मैच के बाद रोने लगे अफगानी टीम के कोच, ये प्लेयर भी हुआ भावुक, VIDEO
हवा में उड़ा ये 'बुजुर्ग' खिलाड़ी, कैच ऐसा लपका नौजवान भी शरमा जाएं, VIDEO
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन हैं? क्रिकेटर की तूफानी पारी पर लुटाया प्यार
44 की उम्र में इस क्रिकेटर ने काटा गदर... T20 वर्ल्ड कप में बना धांसू रिकॉर्ड