खिलाड़ी ने जड़ा झन्नाटेदार
SIX
गेंद लपककर दर्शक का बुरा हाल!
By: aajtak.in
Credit: Shahid Afridi/ Shaheen Afridi
इन दिनों इंग्लैंड में Vitality Blast के तहत टी-20 मैच काउंटी टीमों के बीच खेले जा रहे हैं.
Vitality Blast का एक ऐसा ही रोमांचक मैच एसेक्स बनाम मिडिलसेक्स के बीच हुआ.
यह डे-नाइट मैच चेम्सफोर्ड में 30 जून को खेला गया. जिसे मिडिलसेक्स ने 2 गेंद शेष रहते हुए दो विकेट से जीत लिया.
इस मैच में एसेक्स ने पहले खेलते हुए 225/6 का स्कोर खड़ा किया. वहीं मिडिलसेक्स ने 226/8 का विजयी स्कोर बनाया.
वहीं मैच में मिडिलसेक्स के मार्टिन एंडरसन ने एक ऐसा गगनचुंबी छक्का मारा जो सीधा बाउंड्री लाइन के बाहर दर्शक दीर्घा में जा गिरा.
खास बात यह रही कि इस कैच को स्टेडियम में ही मौजूद एक दर्शक ने पकड़ लिया.
लेकिन कैच पकड़ने के बाद इस दर्शक के हाथ में गेंद बहुत ही जोर से लगी, एकबारगी को वह चीख पड़ा.
वह गेंद पकड़ने के बाद अपने हाथ मलने लगा, इससे साफ लग रहा था कि उसको गेंद काफी जोर से लगी है.
Read Next
ये भी देखें
विदाई मैच के बाद रोने लगे अफगानी टीम के कोच, ये प्लेयर भी हुआ भावुक, VIDEO
हवा में उड़ा ये 'बुजुर्ग' खिलाड़ी, कैच ऐसा लपका नौजवान भी शरमा जाएं, VIDEO
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन हैं? क्रिकेटर की तूफानी पारी पर लुटाया प्यार
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा की कैसी है तबीयत? BCCI ने जारी किया अपडेट