गर्मी के प्रकोप के बीच राहत की खबर, दिल्ली में कब होगी बारिश
गर्मी के प्रकोप के बीच राहत की खबर, दिल्ली में कब होगी बारिश
By: aajtak.in
देश में लोग गर्मी से परेशान हैं. अप्रैल के महीने में कई राज्यों में पारा 40 के पार जा चुका है.
ऐसे में मौसम विभाग ने राहत की खबर सुनाई है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.
बात करें राजधानी दिल्ली की तो पिछले कुछ दिनों अधिकतम तापमान 40° रिकॉर्ड किया गया.
मगर, 18 अप्रैल से हल्की बारिश होने की संभावना है. बारिश के चलते लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिलेगी.
इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
19 और 20 अप्रैल को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस तरह कुछ दिन मौसम सुहावना रहेगा. (All Photo Credit- PTI)
Read Next
ये भी देखें
आज दिल्ली-लखनऊ-जयपुर समेत कई शहरों में छाए रहेंगे बादल, आंधी-तूफान की आशंका, देखें तापमान
देशभर में क्या है प्रदूषण का हाल? यहां चेक करें दिल्ली-NCR का AQI
कल देश के कई शहरों में छाएंगे बादल, बारिश के आसार, दिल्ली-NCR का तापमान 41 डिग्री
आगरा की हवा सबसे खराब! AQI 400 पार, चेक करें देश में प्रदूषण का हाल