Video: चांद के इर्द गिर्द घूमता 'चंद्रयान-3'... 'मून मिशन' के तीन चरण
26 Sept 2023
रिपोर्ट: पंकज खेलकर
चंद्रयान-3 इन दिनों दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. उसका मिशन सफल हो चुका है. फिलहाल वो स्लीप मोड में हैं.
लेकिन इसरो के वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वो अगले 12 या 13 दिनों में फिर से जाग सकता है. अगर ऐसा हुआ तो इसरो को कई नई जानकारियां मिलेंगी.
उधर, चंद्रयान-3 की कामयाबी को देखते हुए भारत में गणेश पूजा के लिए अब पंडाल भी उसी की थीम पर बनाए जा रहे हैं.
महाराष्ट्र में एक जगह इसरो के मून मिशन का रेप्लिका बनाया गया है. इसमें चंद्रयान-3 के तीन चरणों को दिखाया गया है.
कैसे चंद्रयान-3 लॉन्च हुआ. कैसे उसने चांद के चक्कर लगाए और फिर कैसे वह साउथ पोल पर लैंड हुआ. इन चरणों को यहां दिखाया गया है.
इस अनोखे पंडाल को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है. चंद्रयान-3 की थीम पर बना ये पंडाल बेहद आकर्षक लग रहा है.
पंडाल बनवाने वालों का कहना है कि उन्होंने चंद्रयान-3 की थीम पर इसलिए पंडाल बनाया ताकि वे इसरो के वैज्ञानिकों को इसे डेडिकेट कर सकें.
उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों के कारण ही भारत चांद तक पहुंच सका है. ऐसे वैज्ञानिकों को कोटि-कोटि नमन.
Read Next
ये भी देखें
प्रदूषण अलर्ट: नोएडा-गाजियाबाद का AQI 200 से नीचे, देखें दिल्ली समेत अपने शहर का हाल
बढ़ रही है गर्मी, 35 पार टेंपरेचर... जानिए कल कैसा रहेगा मौसम
AQI: दिल्ली-फरीदाबाद की एयर क्वालिटी बहुत खराब, जानें प्रदूषण का हाल
मौसम: रायपुर में बारिश, दिल्ली-NCR में आसमान साफ, जानें कहां कितना तापमान