लद्दाख में एवलांच का खतरा, 20 हजार फीट ऊंचे बर्फीले पहाड़ों पर पहरा दे रहे हिमवीर!
30 Jan 2026
Credit- ITG
सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है, जहां भारतीय जवान 15,000 से 20,000 फीट की ऊंचाई पर तैनात रहते हैं.
Credit- ITG
यहां हर सर्दी में भारी बर्फबारी, तेज हवाएं और अचानक तापमान बदलने से हिमस्खलन यानी एवलांच आते हैं.
Credit- ITG
इन इलाकों में तापमान -40 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है और ऑक्सीजन बहुत कम होती है, जिससे जवान मुश्किल से सांस ले पाते हैं.
Credit- ITG
हिमस्खलन से दुश्मन की गोली से ज्यादा खतरा रहता है, कई बार पोस्ट, टेंट और रास्ते बर्फ के नीचे दब जाते हैं.
Credit- ITG
हाल के सालों में भी कई बार हिमस्खलन आया, जैसे 2025 में सियाचिन बेस कैंप में तीन जवान शहीद हुए, जिसमें दो अग्निवीर शामिल थे.
Credit- ITG
LoC के ऊंचे इलाकों में भी हिमस्खलन से जवान अक्सर खतरे में पड़ते हैं, जहां गश्त के दौरान पूरा दल बर्फ की चपेट में आ जाता है.
Credit- ITG
भारतीय सेना ने हिमस्खलन से बचाव के लिए कई कदम उठाए हैं, जैसे एडवांस्ड रडार से पहले पता लगाना, रेस्क्यू टीम तैयार रखना और खास ट्रेनिंग देना.
Credit- ITG
Read Next
ये भी देखें
कल दिल्ली-लखनऊ-जयपुर में बादल छाने के आसार, जम्मू-रायपुर में बारिश का अनुमान
मौसम: दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल, इन शहरों में हो सकती है बारिश
फरीदाबाद में दिल्ली से ज्यादा प्रदूषण, AQI 350 पार
बढ़ रही है गर्मी, 35 पार टेंपरेचर... जानिए कल कैसा रहेगा मौसम