15 जून 2023
रिपोर्ट: लोकेश चौरसिया
32 किलोमीटर दूर शिवरंजनी की मंजिल, कल कहेंगी बाबा बागेश्वर से अपने दिल की बात
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री से शादी की चाह रखने वाली MBBS स्टूडेंट शिवरंजनी तिवारी अपनी मंजिल के बेहद करीब पहुंच गई हैं.
वह 1300 किलोमीटर का सफर तय करके छतरपुर पहुंच चुकी हैं. बाबा बागेश्वर धाम यहां से महज 32 किलोमीटर दूर है.
लेकिन छतरपुर पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई. डॉक्टरों ने बताया कि कमजोरी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है.
शिवरंजनी ने अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए हाथ में कलश लिए गंगोत्री से पद यात्रा शुरू की है. वह चाहती हैं कि उनकी शादी धीरेंद्र शास्त्री से हो.
उन्होंने बताया कि वह 16 जून तक बागेश्वर धाम पहुंच जाएंगी. वहां वह पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलकर अपने दिल की बात रखेंगी.
शिवरंजनी से जब पूछा गया कि अगर बाबा ने अगर उनसे शादी करने के लिए मना कर दिया तो? इस पर शिवरंजनी मुस्कुरा दीं.
उन्होंने कहा कि वो तो मेरे प्राणनाथ हैं और हमेशा रहेंगे. वो मेरे भगवान हैं इसलिए मैं उन्हें प्राणनाथ बोलती हूं. बाकी उनकी मर्जी.
शिवरंजनी ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री 16, 17 और 18 जून को दिव्य दरबार लगाने वाले हैं. हमें उनके दर्शन अवश्य होंगे.
Read Next
ये भी देखें
बिगड़ी हवा… दिल्ली में 250 के पार AQI, जानें आपके शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स
कल दिल्ली-लखनऊ-जयपुर में बादल छाने के आसार, जम्मू-रायपुर में बारिश का अनुमान
प्रदूषण अलर्ट: नोएडा-गाजियाबाद का AQI 200 से नीचे, देखें दिल्ली समेत अपने शहर का हाल
बढ़ रही है गर्मी, 35 पार टेंपरेचर... जानिए कल कैसा रहेगा मौसम