सुबह कार में कत्ल, फ्रिज में लाश, रात में शादी... दिगाम में ये कैसी साजिश
By Aajtak.in
16 February, 2023
कार में घर से निकला
साहिल ने बताया कि वह 9 फरवरी को रात में निक्की के घर पहुंचा. सुबह 5 बजे निक्की के साथ घर से बाहर निकला.
साहिल घंटों तक सड़कों पर घूमता रहा. दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा हुआ. निक्की साहिल की दूसरी लड़की से शादी को लेकर नाराज थी.
साहिल ने निक्की की डेटा केबल से गला घोंटकर हत्या की थी. इसके बाद वह मित्राओं गांव पहुंचा. जहां उसने शव को ढाबे में फ्रिज में छिपा दिया.
साहिल ने बताया कि वह दुविधा में था कि निक्की के साथ रहे, या घर वालों के कहने पर अरेंज मैरिज करे.
साहिल के मुताबिक, घरवाले उसपर अरेंज मैरिज करने का दबाव डाल रहे थे.
साहिल ने 10 फरवरी को दूसरी लड़की से शादी भी कर ली. शादी के दौरान हाव भाव से साहिल बिल्कुल सामान्य लग रहा था.
साहिल निक्की के पिता को भी गुमराह करता रहा. वह उन्हें कुछ भी सही नहीं बता रहा था. निक्की के बारे में भी जानकारी नहीं दे रहा था.
Read Next
ये भी देखें
कटिहार स्टेशन पर सिपाही भर्ती परीक्षार्थियों की भीड़, खिड़की से ट्रेन में घुसे छात्र
पटना में भीषण गर्मी, तापमान 40 डिग्री पार, देखें अन्य शहरों का मौसम अपडेट
आगरा-जयपुर में बारिश के आसार-तापमान में गिरावट, देखें अपने शहर का मौसम
दिल्ली में कल बारिश की संभावना, लखनऊ का तापमान 42 डिग्री, देखें अपने शहर का मौसम