Pakistan जाने के लिए टिकट तो कट गया, अब क्या होगा सीमा का अगला कदम
By Aajtak.in
12 August 2023
भारत आई सीमा हैदर का पाकिस्तान जाने का टिकट बुक हो चुका है.
इसके बाद सवाल उठ रहे हैं, क्या सीमा पाकिस्तान चली जाएगी.
दरअसल, मेरठ के सपा नेता अभिषेक सोम ने सीमा हैदर पर फिल्म बनाने का विरोध किया है.
इसी को लेकर उन्होंने फिल्म डायरेक्टर अमित जानी और सीमा का टिकट कराया है.
ये टिकट 31 दिसंबर 2023 का है और सीमा व अमित के नाम से कराया गया है.
इसमें सीमा के चार बच्चों का नाम नहीं है. अब एक सवाल और उठ रहा है.
सवाल ये है कि टिकट तो कट गया है, मगर सीमा पाकिस्तान जाना चाहेगी?
क्योंकि सीमा एक नहीं बल्कि कई बार कह चुकी है कि वो पाकिस्तान नहीं जाएगी.
इसके पीछे सीमा का दावा है कि पाकिस्तान में उसकी जान को खतरा है.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली से ज्यादा गर्म अहमदाबाद, जानें कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम
दिल्ली से जम्मू तक बारिश की संभावना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
देशभर में आज कैसा है प्रदूषण का हाल, चेक करें AQI
मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR में कल भी बारिश, जानें देश में कहां कितना रहेगा तापमान