पाकिस्तान के लिए सीमा हैदर का तो कट गया टिकट, अब 4 बच्चों का क्या होगा
By Aajtak.in
11 August 2023
सरहद पार से चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर का पाकिस्तान जाने का टिकट कट गया है.
इस टिकट की तस्वीर सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के एक नेता ने शेयर की है.
ट्विटर पर समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक सोम ने टिकट की तस्वीर शेयर की.
इसके साथ ही उन्होंने उस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है, जो सीमा और सचिन की कहानी पर बनने वाली है.
ऐसे में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या सीमा वाकई में पाकिस्तान लौट जाएगी?
साथ ही एक सवाल ये भी है कि सीमा की तो टिकट हो गई, मगर उसके बच्चों का क्या होगा.
इस मामले में अभी तक सीमा या सचिन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
हालांकि, बीते दिनों पुलिस के बड़े एक अधिकारी ने कहा था कि फिलहाल, सीमा को पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली से जम्मू तक बारिश की संभावना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम: दिल्ली में बारिश, नोएडा-गाजियाबाद में आसमान साफ, जानें कितना रहेगा तापमान
देशभर में आज कैसा है प्रदूषण का हाल, चेक करें AQI
भोपाल की हवा सबसे साफ, AQI 46, दिल्ली-NCR में कैसा है प्रदूषण का हाल