राहुल गांधी ने ट्रक से किया सफर, देर रात दिल्ली से पहुंचे चंडीगढ़, देखें वीडियो
By Aajtak.in
23 May, 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी देर रात ट्रक की सवारी करते नजर आए. राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुए थे.
रास्ते में उन्होंने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में यात्रा की. कांग्रेस के कई नेताओं ने इसका वीडियो शेयर किया.
ये वीडियो सोमवार रात का है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, राहुल ने अंबाला में ट्रक ड्राइवरों से मुलाकात की.
इस दौरान उन्होंने ड्राइवरों के मुद्दों और उनकी समस्याओं को भी समझने की कोशिश की.
राहुल गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली समेत कई शहरों में आसमान साफ, पारा 40 पार, देखें आज का मौसम अपडेट
नोएडा में आज एयर क्वालिटी बेहतर, AQI 99, जानें देशभर में प्रदूषण का हाल
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत, हवा में सुधार, लखनऊ का AQI अभी भी खराब
उत्तर भारत में बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत!