जल संकट के बीच पानी के लिए यूं जान जोखिम में डाल रहीं महिलाएं!
By Aajtak.in
18, May, 2023
नासिक के कई गांवों में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है.
पानी की किल्लत के बीच पिंट गांव में महिलाएं जान जोखिम में डालकर कुएं से पानी निकालती नजर आईं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं किस तरह बेहद गहरे कुएं के चारों तरफ खड़ी होकर पानी निकाल रही हैं.
इस मामले पर वेलपाड़ा की सरपंच ने इस गांव में पानी की किल्लत के बारे में बताया.
सरपंच ने कहा, यहां सभी गांवों में पानी की समस्या है मगर वेलपाड़ा गांव में समस्या ज्यादा है.
"यहां पानी खराब है. सभी महिलाओं को समस्या हो रही है, उन्हें दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है."
इसके साथ ही सरपंच ने प्रशासन से विनती की कि पानी की इस समस्या को खत्म किया जाए.
Read Next
ये भी देखें
उत्तर भारत में बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत!
दिल्ली-लखनऊ-भोपाल का AQI 170 पार, चेक करें अन्य शहरों का प्रदूषण
मौसम अलर्ट: आगरा-भोपाल का तापमान 43 डिग्री, जानें कल कैसा रहेगा देश का वेदर
देशभर में क्या है प्रदूषण का हाल? यहां चेक करें दिल्ली-NCR का AQI