1 रुपये किलो लगी बोली, किसानों ने सड़क पर फेंक दिए सारे टमाटर
By Shilpi
20 May, 2023
नासिक की कृषी उपज मंडी में टमाटर किसानों का गुस्सा देखने को मिला. टमाटर की कीमत न मिलने पर उन्होंने मंडी में ही अपना गुस्सा जाहिर किया.
जब किसान मंडी में टमाटर बेचने आए तो टमाटर की बोली 1 रुपये किलो लगी. किसान मार्केट में जाली में टमाटर लेकर आते हैं. इस जाली में 20 किलो टमाटर आते हैं.
इसका मतलब है किसानों को प्रति जाली 20 रुपये मिलते. जब किसानों ने यह देखा तो उन्होंने सड़क पर टमाटर फेंककर विरोध दर्ज कराया.
20 रुपये जाली के हिसाब से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता. इस कीमत में खेत से मार्केट तक टमाटर लाने का खर्च भी नहीं निकलता.
मंडी में व्यापारियों ने पहले टमाटर की तीन रुपये किलो बोली लगाई. इसके बाद उन्होंने दो रुपये किलो बोली लगाई और बाद में फिर एक रुपये किलो बोली लगाई.
इसी को देखते हुए किसान परेशान हो गए और मंडी में बेचने के लिए टमाटरों को सड़क पर ही फेंक दिया. पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें.
Read Next
ये भी देखें
आज आपके शहर में कैसी है हवा? चेक करें AQI
दिल्ली-नोएडा समेत यहां जानें आपके शहर का मौसम
दिल्ली में कल बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, जानें वेदर का हाल
दिल्ली में AQI 200 के पार, जानें आपके शहर में क्या है प्रदूषण का हाल