प्रेमिका को शादी पर आशिक ने दिया मौत का तोहफा, दूल्हे की गई जान
By Aajtak.in
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में प्यार में बदले की एक खौफनाक कहानी सामने आई है.
प्रेमिका से शादी नहीं होने पर प्रेमी
ने दे दिया मौत का तोहफा.
आशिक ने प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए होम थियेटर में बारूद भरकर शादी
में उपहार के तौर पर भेजा दिया.
म्यूजिक सिस्टम को ऑन करते ही धमाके में दूल्हे और उसके भाई की मौत हो गई.
पुलिस ने इस मामले में संजू मरकाम
नाम के युवक को गिरफ्तार किया है.
संजू मरकाम का प्रेम प्रसंग ललिता नाम की युवती से चल रहा था. दोनों में किसी
बात को लेकर झगड़ा हो गया.
इसके बाद प्रेमिका ललिता के परिजनों ने उसकी शादी हेमेंद्र मेरावी से कर दी
जिससे उसका प्रेमी नाराज था.
संजू ने प्रेमिका को नुकसान पहुंचाने
का प्लान बनाया, होम थियेटर खरीदा
और उसमें बारूद भरकर प्रेमिका
के ससुराल भेज दिया.
Read Next
ये भी देखें
उत्तर भारत में बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत!
आज दिल्ली-लखनऊ-जयपुर समेत कई शहरों में छाए रहेंगे बादल, आंधी-तूफान की आशंका, देखें तापमान
देशभर में क्या है प्रदूषण का हाल? यहां चेक करें दिल्ली-NCR का AQI
दिल्ली से साफ नोएडा-गुरुग्राम की हवा, जानें अपने शहर का AQI