हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी हो रही है.
By Aajtak.in
11 February, 2023
11 February, 2023
शनिवार दोपहर बाद मनाली समेत कई इलाकों में स्नोफाल शुरू हो गया. बर्फ ने पूरी मनाली को ढक दिया..
बारिश और बर्फबारी से घाटी के तापमान में ज्यादा गिरावट आ गई है. इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है.
मनाली में सड़कों, घरों के साथ-मैदानों में बर्फ की चादर दिख रही है. कार के ऊपर भी बर्फ जमी दिखी.
निचले इलाकों में बारिश हो रही है. बारिश-बर्फबारी से घाटी के तापमान में गिरावट आ गई है.
मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे है. बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है
.
मनाली में बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने मनाली लेह हाईवे बंद कर दिया है.
अटल टनल से लाहौल स्पीति की तरफ आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है.
मनाली पहुंचने वाले लोगों ने बर्फबारी का जमकर आनंद लिया. यहां ठंड काफी बढ़ गई है.
धुंधी में 2.5 फीट, पलचान 1 फीट, मढ़ी 3 फीट, नेहरू कुंड में 5 इंच के करीब बर्फबारी
हुई है.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में, AQI 250 से ज्यादा, NCR में क्या है प्रदूषण का हाल?
दिल्ली का AQI 171 , चेक करें अपने शहर का प्रदूषण
प्रदूषण से राहत, बारिश से दिल्ली-NCR की हवा साफ, जानें आज का AQI
कल का मौसम: दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में आंधी-बारिश की संभावना