लिव-इन एग्रीमेंट लेकर
गर्लफ्रेंड को पाने हाईकोर्ट
पहुंचा प्रेमी, मिला ये जवाब
By Aajtak.in
March 18, 2023
गुजरात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा प्रेमिका को पाने के लिए एक शख्स हाईकोर्ट पहुंच गया.
उसने याचिका दायर कर प्रेमिका की कस्टडी दिए जाने की गुहार लगाई और लिव-इन एग्रीमेंट दिखाया.
पिटीशन दाखिल करने वाला शख्स बनासकांठा जिले का रहने वाला है.
उसका कहना है कि वो अपनी प्रेमिका की कस्टडी चाहता है, जिससे रिश्ते को कायम रख सके.
शख्स ने कहा कि
उसकी
गर्लफ्रेंड ने अपनी मर्जी के बिना शादी की है और पति के साथ भी नहीं रही है.
सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि महिला ने अपने पति से तलाक नहीं लिया है.
इसलिए लिव-इन एग्रीमेंट के आधार पर पिटीशन दायर करने का कोई हक नहीं.
कोर्ट ने याचिका दायर करने वाले शख्स पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया.
Read Next
ये भी देखें
पटना में भीषण गर्मी, तापमान 40 डिग्री पार, देखें अन्य शहरों का मौसम अपडेट
कल इन शहरों में बारिश की संभावना, तापमान रहेगा 39-40 डिग्री, देखें देश का मौसम
आगरा-जयपुर में बारिश के आसार-तापमान में गिरावट, देखें अपने शहर का मौसम
नोएडा-गाजियाबाद में खुलकर लें सांस, प्रदूषण हुआ कम-AQI 91