साइकिल से जाने का वादा करके गाड़ी से निकल गए तेज प्रताप, लोग करते रहे इंतजार
By Aajtak.in
March 20, 2023
लालू यादव के बेटे तेज प्रताप पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान पहुंचे थे.
गौरैया दिवस के मौके पर उद्यान पहुंचे तेज प्रताप ने साइकिल भी चलाई.
इस मौके पर तेज प्रताप ने कहा कि लोगों को साइकिल चलानी चाहिए.
कहा, "मैं यहां से सीधे साइकिल से विधानसभा जाऊंगा".
मगर, कार्यक्रम खत्म होते ही वो सरकारी गाड़ी में बैठकर निकल गए.
तेज प्रताप के जाने के बाद लोग उनके वादे की चर्चा करते रहे.
बता दें कि तेज प्रताप बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री हैं.
Read Next
ये भी देखें
पटना में भीषण गर्मी, तापमान 40 डिग्री पार, देखें अन्य शहरों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत, बारिश से मौसम हुआ सुहावना, देखें वीडियो
फरीदाबाद की एयर क्वालिटी बेहदप खराब, AQI 304, देखें अपने शहर का प्रदूषण
दिल्ली में कल बारिश की संभावना, लखनऊ का तापमान 42 डिग्री, देखें अपने शहर का मौसम