गाय के लिए चारा काट रहे
इस शख्स के बारे में जानकर
दंग रह जाएंगे
By Aajtak.in
29 September 2023
आमतौर पर किसी नेता का जिक्र होते ही उसका रसूख, काफिला, काफिले में बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ियां ही जेहन में आती हैं.
मगर, बिहार के सारण जिले की गरखा विधानसभा सीट से राजद विधायक और सूबे के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की लग्जरी लाइफ से उलट एक तस्वीर सामने आई है.
सुरेंद्र राम का कहना है कि विधायक और मंत्री बनने से पहले उनकी पहचान मजदूर के बेटे के रूप में थी.
राजद ने उनको मंत्री बनाकर सूबे में पहली बार किसी मजदूर के बेटे को मंत्री बनाया है.
मंत्री सुरेंद्र राम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इसमें वो दिघवारा स्थित अपने घर में हाफ पैंट और टी शर्ट पहनकर अपनी गाय के लिए मशीन से चारा काटते नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो में वो चारा काटने के ही वो गाय को चारा खिलाते भी नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर भी किया है.
Read Next
ये भी देखें
प्रदूषण अलर्ट: नोएडा-गाजियाबाद का AQI 200 से नीचे, देखें दिल्ली समेत अपने शहर का हाल
कल का मौसम: गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली समेत इन शहरों का तापमान 34 डिग्री पार
AQI: दिल्ली-फरीदाबाद की एयर क्वालिटी बहुत खराब, जानें प्रदूषण का हाल
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिज़ाज, बढ़ रही गर्मी