केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी, सफेद हुआ मंदिर परिसर
04 April 2026
aajtak.in
अप्रैल में भी मौसम पल-पल रंग बदल रहा है. केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है.
aajtak.in
केदारनाथ धाम एक बार फिर बर्फ से ढक गया है. कल रात से धाम में बर्फ गिर रही है. मंदिर परिसर एक बार पूरी तरह बर्फ ढक गया है.
aajtak.in
रास्ते से मजदूरों ने हाल ही में बर्फ हटाई थी, लेकिन फिर से बर्फ जम गयी है. लगातार मौसम खराब होने से यात्रा की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं.
aajtak.in
22 अप्रैल को धाम के कपाट खुलने हैं. ऐसे में मौसम की बेरुखी से हाल बेहाल हो गए हैं.
aajtak.in
बद्री केदार मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने बताया कि धाम में कल शाम से बर्फ गिर रही है. जिन स्थानों से बर्फ हटाई गयी थी, वहां फिर बर्फ जम गयी है.
aajtak.in
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR में आसमान रहेगा साफ, लखनऊ-पटना में बारिश के आसार
देश में कल कैसा रहेगा मौसम? यहां चेक करें शहरों का तापमान
प्रदूषण से राहत, बारिश से दिल्ली-NCR की हवा साफ, जानें आज का AQI
कल का मौसम: दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में आंधी-बारिश की संभावना