Israel Hamas War: इजरायल अटैक के बाद गाजा से आईं ताजा तस्वीरें
By Aajtak.in
12
October
2023
इजरायल और हमास के बीच जंग में लोगों की जिंदगी दोजख बनी हुई है.
सात अक्टूबर को फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास (Hamas) ने इजरायल पर ताबड़तोड़ रॉकेट दागे थे.
इसके बाद से इजरायल जवाबी कार्रवाई में हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है.
इजरायली हमलों से गाजा थर्रा उठा है. इस तबाही की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं.
इनमें हर जगह तबाही का मंजर देखा जा सकता है. गगनचुंबी इमारतें नेस्तनाबूद हो गई हैं. लोग मलबों में अपनों को तलाशने में जुटे हैं.
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हर तरफ मलबा ही मलबा है. इन मलबों में जिंदगियां तलाशी जा रही हैं.
लोग बदहवास होकर अपनों को ढूंढने में लगे हैं. इजरायल के हमले में गाजा पट्टी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1354 हो गई है.
Read Next
ये भी देखें
प्रदूषण अलर्ट: नोएडा-गाजियाबाद का AQI 200 से नीचे, देखें दिल्ली समेत अपने शहर का हाल
कल का मौसम: गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली समेत इन शहरों का तापमान 34 डिग्री पार
फरीदाबाद में दिल्ली से ज्यादा प्रदूषण, AQI 350 पार
बढ़ रही है गर्मी, 35 पार टेंपरेचर... जानिए कल कैसा रहेगा मौसम