गार्ड खेलते रहे मोबाइल पर Ludo, मारुति शोरूम में हो गई 12 लाख की चोरी
By Aajtak.in
03 April 2023
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार शोरूम को बदमाशों ने निशाना बनाया और 12 लाख रुपये लेकर चंपत हो गए.
हैरानी की यह है कि जब शोरूम में चोरी हो रही थी उस दौरान सिक्योरिटी के लिए मौजूद गार्ड लूडो खेलने में व्यस्त थे.
चोरी की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. इसमें दिखा कि पांच चोर मारुति शोरूम में सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर घुस गए .
फिर केस काउंटर को तोड़कर उसमें रखे 12 लाख नकद सहित दो सोने के सिक्के और एक चांदी का सिक्का लेकर फरार हो गए.
खजराना थाना के प्रभारी दिनेश वर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है.
उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-लखनऊ-भोपाल का AQI 170 पार, चेक करें अन्य शहरों का प्रदूषण
देशभर में क्या है प्रदूषण का हाल? यहां चेक करें दिल्ली-NCR का AQI
कल देश के कई शहरों में छाएंगे बादल, बारिश के आसार, दिल्ली-NCR का तापमान 41 डिग्री
दिल्ली से साफ नोएडा-गुरुग्राम की हवा, जानें अपने शहर का AQI