शादी की रस्मों के बीच बाथरूम गया दूल्हा, लौटते ही मौत हो गई
By Aajtak.in
5 May 2023
बिहार के भागलपुर से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है.
दरअसल, झारखंड के विनीत की शादी बिहार निवासी आयुषी के साथ तय हुई थी.
3 मई को विनीत बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा.
जयमाला, फोटो सेशन सहित अन्य रस्में निभाई गईं. 4 मई की सुबह सिंदूरदान हुआ.
इसके बाद विनीत बाथरूम गया. जैसे ही वो वहां से आया तो उसे सीने में तेज दर्द हुआ और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा.
मौजूद लोगों ने उसको उठाने की काफी कोशिशें कीं, लेकिन वो नहीं उठा. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.
जहां पता चला कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है. दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही दुल्हन बेहोश हो गई.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत, हवा में सुधार, लखनऊ का AQI अभी भी खराब
गर्मी का सितम, दिल्ली-NCR में 40 डिग्री तक पारा! जानें देश के मौसम का हाल
देशभर में क्या है प्रदूषण का हाल? यहां चेक करें दिल्ली-NCR का AQI
आगरा की हवा सबसे खराब! AQI 400 पार, चेक करें देश में प्रदूषण का हाल