चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
By Aajtak.in
23 April 2023
चारधाम यात्रा का आगाज होते ही यात्रियों की सुविधा को लेकर प्रशासन सावधानियां बरतने लगा है.
इस बार यात्रा कुछ खास रहने वाली है क्योंकि अधिकारी यात्रा मार्गों सहित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम का दौरा रहे हैं.
अमूमन यह देखा जाता था कि चारधाम यात्रा शुरू होते ही यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था.
इस बार आलाधिकारी गंगोत्री और यमुनोत्री धाम जाकर सुविधाओं का सत्यापन कर रहे हैं.
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि शालीनता का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित संपन्न कराएं.
जिला प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से आह्वान किया गया है कि यात्रा के दौरान गर्म कपड़े साथ रखें.
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर फर्स्ट मेडिकल रिस्पांडर और नजदीकी हेल्थ सेंटर को सूचित करें.
Read Next
ये भी देखें
मौसम अलर्ट: आगरा-भोपाल का तापमान 43 डिग्री, जानें कल कैसा रहेगा देश का वेदर
कल देश के कई शहरों में छाएंगे बादल, बारिश के आसार, दिल्ली-NCR का तापमान 41 डिग्री
दिल्ली से साफ नोएडा-गुरुग्राम की हवा, जानें अपने शहर का AQI
Weather Forecast: दिल्ली से पटना-रांची तक जानें कैसे रहेगा देशभर का मौसम