सास-बहू का हाई वोल्टेज ड्रामा, थाने के सामने एक दूसरे को पीटा
By: Aajtak.in
April 1, 2023
उत्तर प्रदेश के औरैया में दो महिलाएं थाने के सामने एक दूसरे से भिड़ गईं. एक दूसरे के बाल खींचे, मारा-पीटा और चांटे भी बरसाए.
हैरानी की बात ये रही कि जब दोनों महिलाएं एक दूसरे के पीट रही थीं तो उस समय कई पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे.
दरअसल, बिधूनी के रहने वाले एक दंपति के बीच निजी कारणों से विवाद चल रहा था. जिसके बाद पत्नी अपने बेटे को लेकर मायके में रह रही थी.
लेकिन कुछ दिन पहले उसका पति बेटे को अपने साथ लेकर चला गया. इसी बात की शिकायत करने महिला अपनी मां को साथ लेकर थाने पहुंची थी.
जब उसने पूरी बात पुलिस वालों को बताई तो उन्होंने महिला के पति को थाने बुलाया. पति के साथ महिला की सास भी थाने पहुंची.
लेकिन जैसे ही दोनों थाने पहुंचे, महिला अपनी सास पर टूट पड़ी. जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई.
थाने में मौजदू पुलिसकर्मियों ने दोनों को महिलाओं को बड़ी मुश्किल से अलग करवाया.
Read Next
ये भी देखें
दिल्ली की हवा हुई खराब, 200 के पार AQI, जानें प्रदूषण का हाल
दिल्ली-NCR में 37 डिग्री पारा, आज भी बारिश के आसार, जानें देश के मौसम का हाल
दिल्ली में प्रदूषण से राहत,फरीदाबाद की हवा बहुत खराब, जानिए आज का AQI
मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR का तापमान 39 डिग्री, कल पटना-लखनऊ में बारिश के आसार