सर्दियों में चटपटा मिक्स अचार, स्वाद ऐसा कि 2 की जगह खाएंगे 4 रोटियां
Photo: Freepik
सर्दियों के मौसम में अच्छी और ताजी सब्जियां आती हैं. अगर आप इनका लंबे समय तक लुत्फ उठाना चाहते हैं तो सबसे बेहतरीन तरीका है मिक्स अचार.
Photo: Freepik
गाजर, मूली, गोभी और मिर्च का यह मेल न केवल खाने की थाली को पूरा करता है बल्कि साधारण सी दाल-खिचड़ी में भी जान फूंक देता है.
Photo: Freepik
इसके लिए 250 ग्राम गाजर, मूली, फूलगोभी, 50 ग्राम अदरक (लंबी कटे) और 50 ग्राम हरी मिर्च को पानी से धोकर धूप में सुखा लें.
Photo: Freepik
अब 3 चम्मच राई (दरदरी पिसी हुई), 2 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच कलौंजी, 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक (स्वादानुसार).
Photo: Freepik
1 कप सरसों का तेल, 2 चम्मच सिरका. सभी सब्जियों को धोकर लंबे टुकड़ों में काट लें. इन्हें धूप में 2-3 घंटे सुखाएं ताकि नमी निकल जाए (इससे अचार खराब नहीं होगा).
Photo: Freepik
अब सौंफ और मेथी को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें. सरसों के तेल को धुआं उठने तक गरम करें. फिर थोड़ा ठंडा होने दें.
Photo: Freepik
एक बड़े बर्तन में सब्जियां लें. इसमें सभी पिसे मसाले, हल्दी, मिर्च, नमक और कलौंजी डालें.
Photo: Freepik
अब गुनगुना सरसों का तेल और सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
Photo: Freepik
इसे कांच के जार में भरें. 2 दिन धूप दिखाएं. आपका टेस्टी अचार तैयार है.
Photo: Freepik
Read Next
ये भी देखें
गर्मियों में भी चेहरे पर आएगा चांद-सा नूर, बस डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स!
सारा तेंदुलकर की भाभी का रेड हॉट अवतार! अर्जुन की दुल्हनिया की नजाकत देख ठहर गई नजरें, VIDEO
घर पर बनाएं बंगाल की मशहूर 'मिष्टी दोई', बाजार जैसा आएगा टेस्ट, सब पूछेंगे कैसे बनाया?
शादी के बाद क्लीन शेव में संभल SP, गुलाबी लहंगे में दिखीं IPS अंशिका