होली से पहले घर में बनाएं शुद्ध हलवाई जैसा दानेदार खोया, बाजार का स्वाद जाएंगे भूल
Photo: Adobe
होली आने वाली है और घरों में पकवानों की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. गुजिया हो या अनरसा, हर चीज में खोये की जरूरत पड़ती है.
Photo: Adobe
कई लोग समय बचाने के लिए बाजार से मावा खरीद लाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुद्ध दूध से घर पर खोया बनाना कितना आसान है.
Photo: Adobe
घर पर बने खोये में न तो कोई मिलावट होती है और न ही कोई प्रिजर्वेटिव.
Photo: Adobe
इसलिए इस होली दूध से घर पर एकदम दानेदार और खुशबूदार मावा बनाएं जो आपके त्योहार की मिठास को दोगुना कर देगा.
Photo: Adobe
2 लीटर फुल क्रीम दूध (भैंस का दूध सबसे अच्छा रहता है). एक भारी तले की कड़ाही (लोहे या एल्युमीनियम की).
Photo: Adobe
खोया बनाने के लिए चाहिए हैं ये चीजें
कड़ाही में दूध डालें और तेज आंच पर उबाल आने दें. भारी तली इसलिए जरूरी है ताकि दूध नीचे से जले नहीं. उबाल आने के बाद आंच को मीडियम कर दें.
Photo: Adobe
घर पर शुद्ध खोया बनाने की विधि
एक कड़छी से दूध को लगातार चलाते रहें, खासकर किनारों और तली से. जैसे-जैसे दूध गाढ़ा होगा कड़ाही के किनारों पर मलाई जमने लगेगी.
Photo: Adobe
उसे खुरचकर वापस दूध में मिलाते रहें. यही हिस्सा खोये को दानेदार और मखमली बनाता है. जब दूध घटकर आधा रह जाए, तब आंच को थोड़ा और धीमा कर दें.
Photo: Adobe
अब इसे छोड़ें नहीं, वरना यह तुरंत जल सकता है. जब दूध रबड़े जैसा गाढ़ा हो जाए और कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे तब समझ लीजिए कि आपका शुद्ध खोया तैयार है.
Photo: Adobe
गैस बंद कर दें और खोये को एक प्लेट में निकाल लें. ठंडा होने पर यह और भी सख्त और दानेदार हो जाएगा.
Photo: Adobe
Read Next
ये भी देखें
बेटे की शादी में सचिन का राजसी अंदाज, हाथी ब्रोच ने लूटी लाइमलाइट, चौंका देगी कीमत
बिना छीले और बिना मेहनत कटेगा पाइनएप्पल, कुणाल कपूर ने बताई अनोखी ट्रिक
इन 4 ट्रिक्स से हर बार बनेंगे बाजार जैसे क्रिस्पी पकौड़े, सब बोलेंगे वाह-वाह!
सिर्फ 4 चीजों में बनाएं यूपी स्टाइल तीखा हींग का अचार, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे