साबुन और फेसवॉश की जगह इस चीज से धोएं चेहरा, मिलेगा गुलाबी निखार
Credit: Adobe
हर महिला की चाहती है कि उसकी स्किन सुंदर और जवान नजर आए लेकिन प्रदूषण, लाइफस्टाइल धूप और केमिकल से भरे प्रॉडक्ट्स चेहरे का निखार छीन लेते हैं.
Credit: Adobe
खासकर रोज के साबुन में अक्सर कठोर रसायन होते हैं जो त्वचा के प्राकृतिक तेलों को छीनते हैं और त्वचा शुष्क और बेजान कर देते हैं.
Credit: Adobe
बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है जो त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए गंदगी और अतिरिक्त तेल को धीरे से साफ करता है.
Credit: Adobe
बेसन में विटामिन और खनिज भी होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं और उसे स्वस्थ बनाते हैं.
Credit: Adobe
बेसन त्वचा की रंगत को एक समान और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है.
Credit: Adobe
यहां हम आपको चेहरे को बेसन से साफ करने का तरीका बता रहे हैं.
Credit: Adobe
एक कटोरी में 1-2 चम्मच बेसन लें और उसमें थोड़ा पानी या गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें.
Credit: Adobe
अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर धीरे से लगाएं. आंखों के आसपास के एरिया को छोड़ दें.
Credit: Adobe
कुछ मिनटों तक धीरे-धीरे मालिश करें. गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें और अपने चेहरे को थपथपाकर सुखाएं.
Credit: Adobe
त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए अपनी पसंदीदा मॉइस्चराइजर लगाएं.
Credit: Adobe
Read Next
ये भी देखें
चमक उठेगी आपकी डल स्किन! खीरे के आइस क्यूब्स से ऐसे करें मसाज
घर पर मिनटों में तैयार करें स्पेशल कोलीवाड़ा मसाला, हर सब्जी बनेगी लाजवाब!
एक ट्रिक से मिनटों में ठीक करें AC की कूलिंग, घर बैठे हजारों रुपयों की होगी बचत
घर पर बनाएं बाजार जैसे केले के क्रिस्पी चिप्स, शेफ कुणाल ने बताया सीक्रेट तरीका!