By Aajtak.in
16 Sep 2023
Jokes In Hindi
पत्नी को गोवा न ले जाने की पति ने बताई ऐसी वजह, सुनकर हंस पड़ेंगे आप
पत्नी – अजी तुम गोवा जा रहे हो तो मुझे अपने साथ क्यों नहीं ले जाते?
पति – अरे पगली, कोई होटल जाता है तो टिफिन साथ ले जाता है क्या ?
घर वाले मुझे सुबह-सुबह ऐसे उठाते है,
जैसे तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो गया है,
और मैं ही आखिरी सैनिक बचा हूँ.
आज भी गांवों में शादी घर वालों की मर्जी से होती है,
घूंघट उठाने के बाद ही पता चलता है कि बीबी ” ऐश्वर्या ” है या जयसूर्या.
एक सुन्दर सी लड़की मेरी तरफ बढ़कर आई और बोली –
मेरी हर एक सांस पर हर कोई मरता है,
मैंने कहा – "कोई अच्छा सा टूथपेस्ट ले ले पगली."
पिंटू किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया. लड़की के मां-बाप बोले- हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है.
पिंटू बोला – कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे.
एक आदमी खड़े-खड़े चाबी से अपना कान खुजा रहा था.
चिंटू उसे गौर से देखते हुए बोला- भाई साहब, आप स्टार्ट नही हो रहे, तो धक्का लगाऊं?
छोरी तो ऐसी पटाऊंगा जो बुलेट चलाती हो,
ACTIVA चलाने वाली पे तो दुनिया मरती है.
ऐसा स्टेटस रखने वाले लड़कों से साइकिल वाली भी नहीं पटती.
Read Next
ये भी देखें
आखिरी इच्छा बताकर रुकवाई अपनी फांसी, पढ़ें Funny Jokes
टीचर ने बिस्किट पर बने तीन डॉट्स का मतलब पूछा... मिला गजब का जवाब
जब पिता ने मिंकू को पकड़ा रंगे हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा... चुटकुला पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी
डॉक्टर ने आंखें देखकर ही बता दी बीमारी... सदमे में मंटू, पढ़िए Viral चुटकुले