ऐसे बनाइए मलाईदार मीठी लस्सी
गर्मी में पंजाबी स्टाइल मलाईदार लस्सी पीने का अपना अलग ही मजा है. यह स्वाद में लाजवाब लगती है.
आइए जानते हैं मीठी लस्सी बनाने की विधि.
लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक कपड़े में बांधकर 10-15 मिनट के लिए लटका दें.
आप चाहें तो दही को मिट्टी के बर्तन में भी जमा सकते हैं. इससे पानी निथर जाता है और लस्सी बढ़िया गाढ़ी बनती है.
अब एक बर्तन में दही, थोड़ी-सी मलाई और चीनी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
दही में बर्फ के टुकड़े मिलाकर एक बार फिर से मिक्स कर लें.
इसके बाद दही में इलायची पाउडर और रोज सिरप मिलाकर दोबारा फेंटें.
तैयार है मलाईदार मीठी लस्सी.
ऊपर से बची हुई मलाई के एक-एक चम्मच डालकर पिस्ते से गार्निश कर ठंडी-ठंडी सर्व करें.
खान-पान की खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें.
ये भी देखें
दूध के साथ सिर्फ ये 2 फल ही सुरक्षित, बाकी पेट कर सकते हैं खराब, लग सकती हैं उल्टियां!
वजन घटाने का देसी तरीका! बेसन से बनी ये 5 रेसिपीज तेजी से कम करेंगी वेट
देसी घी खाना सही या गलत? करीना कपूर की डायटीशियन ने बताया
इन फूड कॉम्बिनेशन से बढ़ेगा पोषण, डॉक्टर ने किया दावा! बीमारियां भी रहेंगी दूर