दूसरे धर्म में जहीर खान ने रचाई शादी, मिली थी वॉर्निंग! पत्नी सागरिका ने खोली पोल- पूजा में... 

26 JAN 2026

Photo: Instagram @sagarikaghatge

एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने पूर्व क्रिकेटर जहीर खान से साल 2017 में शादी रचाई थी. दोनों की ये इंटरफेथ मैरिज थी.

पत्नी के बारे में बोले जहीर

Photo: Instagram @sagarikaghatge

सागरिका और जहीर की शादी को करीब 8 साल हो गए हैं. मगर आज भी उनका रिश्ता अटूट है. हाल ही में कपल ने हरभजन सिंह और गीता बसरा के पॉडकास्ट में अपनी शादी पर बात की.

Photo: Instagram @sagarikaghatge

जहीर ने बताया कि सागरिका को वो डेट करने से पहले से जानते थे. जहीर बोले- मैं सागरिका को लंबे समय से जानता था, लेकिन पर्सनली उनके बारे में नहीं पता था. हमारे कई कॉमन फ्रेंड्स थे. 

Photo: Instagram @sagarikaghatge

'लेकिन जब भी सागरिका का नाम आता था, तो मुझे हमेशा सावधान कर दिया जाता था कि अगर तुम सागरिका को डेट करोगे, तो तुम्हें सीरियस होना पड़ेगा. उनके सभी दोस्त मुझसे यही कहते थे.'

Photo: Instagram @sagarikaghatge

जहीर ने ये भी बताया कि उन्होंने सागरिका को गोवा में IPL के दौरान प्रपोज किया था. सागरिका ने कहा कि वो पहले क्रिकेटर या एक्टर से शादी नहीं करना चाहती थीं. मगर जहीर से मिलने के बाद उनकी सोच बदल गई थी. 

Photo: Instagram @sagarikaghatge

हरभजन सिंह ने जहीर खान की तारीफ की और बताया कि दोनों एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि जहीर गणपति उत्सव के दौरान सबसे पहले दीया जलाते हैं. 

Photo: Instagram @sagarikaghatge

इस बारे में जहीर ने कहा- मेरे माता-पिता ने मुझे सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाया है. आपको वही करना चाहिए जिससे आपको खुशी मिले. इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि लोग क्या कह रहे हैं.

Photo: Instagram @sagarikaghatge

जहीर ने ये भी बताया कि सागरिका के पेरेंट्स से जब वो पहली बार मिले थे तो उन्होंने सागरिका से शादी का प्रपोजल रखा था.

Photo: Instagram @sagarikaghatge

जहीर बोले- मुझे ऑफिशियली जाकर सागरिका के पिता से मिलना था. सागरिका ने मुझे बहुत डरा दिया था. लेकिन मुलाकात काफी अच्छी रही थी. हमने आधे घंटे की मुलाकात प्लान की थी, लेकिन हम 2 घंटे तक बातें ही कर रहे थे. 

Photo: Instagram @sagarikaghatge

सागरिका आगे बोलीं- मैं दिवाली पूजा और गुड़ी पड़वा की पूजा करते हुए ही बड़ी हुई हूं, क्योंकि मैंने अपनी मां को हमेशा ऐसा करते देखा है, इसलिए मैंने इसे जारी रखा है. 

Photo: Instagram @sagarikaghatge

'जहीर के मन में इसके लिए बहुत सम्मान है, सच तो यह है कि वो मुझसे भी बढ़-चढ़कर इन सबमें हिस्सा लेते हैं.'

Photo: Instagram @sagarikaghatge

Read Next