7 फरवरी 2023
फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम
500 साल पुराने किले में होगी स्मृति ईरानी की बेटी की शादी, 3 दिन चलेगा जश्न
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बड़ी बेटी Shanelle Irani शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. उनकी शादी अर्जुन भल्ला से होगी.
स्मृति ईरानी की बेटी की होगी शादी
स्मृति ईरानी और उनके पति जुबिन ईरानी अपनी बेटी की शादी जोधपुर के खींवसर किले में करने जा रहे हैं.
Shanelle और अर्जुन भल्ला की शादी का जश्न 7 से 9 फरवरी तक जोधपुर में चलने वाला है.
खींवसर किले की बात करें तो ये किला 500 साल पुराना है. इसको 1523 में राव करमसजी ने बनवाया था.
ये किला राजस्थान के जोधपुर और नागौर के बीच स्थित है. मुगल सम्राट औरंगजेब जब नागौर जाते तो इसी किले में रुकते थे.
इस किले में स्मृति ईरानी की बेटी की शाही शादी होगी. इस शादी में कई जाने-माने लोग शिरकत करने वाले हैं.
Shanelle और अर्जुन की सगाई साल 2021 में हुई थी. ये खुशखबरी भी सोशल मीडिया पर स्मृति ने फैंस को दी थी.
Shanelle, स्मृति के पति जुबिन ईरानी की पहली पत्नी की बेटी हैं. वो पेशे से वकील हैं.
Shanelle की शादी में ईरानी और भल्ला परिवार के लगभग 247 लोग शामिल होंगे. ये शादी शानदार होगी.
ये भी देखें
'मैंने खुद को बॉलीवुड में बेच दिया', एक्ट्रेस का शॉकिंग दावा, बोली- पहने छोटे कपड़े
गोविंदा के खिलाफ हुई गंदी साजिश, डूबा करियर, एक्टर बोला- वो एंटरटेनमेंट के खुदा
'दुख हरो, कष्ट हरो महादेव', बोले गोविंदा, हंसते हुए किस दर्द को छिपाया?
मोनोकनी में एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पूल किनारे पति संग दिखी केमिस्ट्री