20 फरवरी 2023
फोटो सोर्स: योगेन शाह
साड़ी-बिंदी-झुमके में रेखा-आलिया की खूबसूरती ने जीता दिल, एक्ट्रेस ने गिफ्ट की खास चीज
दिल लूट ले गई रेखा-आलिया की खूबसूरती
दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में रेखा और आलिया भट्ट साथ में पैपराजी के कैमरा में कैप्चर हुईं.
लेकिन लोगों की नजरें उस वक्त थम गईं जब बॉलीवुड की दो सबसे खूबसूरत डीवा ने इस इवेंट में साड़ी में अपना जलवा बिखेरा.
रेखा और आलिया एक साथ एक फ्रेम में कैद हुईं तो ये फोटोज और वीडियो चुटकियों में वायरल हो गए.
इस खास मौके पर आलिया भट्ट खुले बाल- व्हाइट कलर की नेट बॉर्डर वाली साड़ी पहने दिखीं.
बिंदी और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस का लुक जितना सिम्पल था, वो उतनी ही खूबसूरत लग रही थीं.
वहीं रेखा अपने सिग्नेचर स्टाइल में नजर आईं. कांजीवरम साड़ी के साथ सिंदूर, बिंदी, झुमका और गजरा लगाए एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही थीं.
रेखा और आलिया ने जैसे ही एक दूसरे को देखा तो झट से गले लगा लिया. दोनों ने साथ में कई फोटोज क्लिक कराई.
इस मौके पर रेखा ने आलिया को एक खास चीज भी गिफ्ट में दी, जो उनके दिल के बेहद करीब मानी जाती है- गजरा.
दोनों का लुक इतना दिलकश था कि फैंस का उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया. हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांधता ही नजर आया.
ये भी देखें
मां के तलाक ने दिया दर्द, दूसरे धर्म में शादी करेगी एक्ट्रेस? बोली- रोजा रखती हूं
सचिन तेंदुलकर के बर्थडे का जश्न, घर बाहर जुटे फैंस, छत से बहू ने देखा सेलिब्रेशन
'दुख हरो, कष्ट हरो महादेव', बोले गोविंदा, हंसते हुए किस दर्द को छिपाया?
महेश भट्ट के सामने बादशाह ने किया पूजा संग रोमांस, चुपचाप देखते रहे जज