25 फरवरी 2023
फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम
शादी करना चाहती हैं 34 साल की ये एक्ट्रेस? बोलीं- लड़का ढूंढ दो...
परिणीति की शादी!
2023 की शुरुआत बॉलीवुड में शादियों के सेलिब्रेशन से हुई है. ऐसे में परिणीति चोपड़ा से उनका मूड जाना गया.
परिणीति चोपड़ा ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके बारे में कोई लिंक-अप या अफेयर की खबर नहीं आती है.
लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि परिणीति शादी नहीं करना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा वो लाइफ में पर्सनली सेटल होना चाहती हैं.
परिणीति बस सही व्यक्ति के इंतजार में हैं, जो उनका परफेक्ट पार्टनर हो, उनके लिए बना हो.
परिणीति ने एक इंटरव्यू में कहा- मैं सिंगल हूं फिलहाल और शादी के लिए सही पार्टनर ढूंढना चाहती हूं.
एक्ट्रेस ने कहा- मेरे लिए सही लड़का ढूंढ दो, मेरी पर्सनल लाइफ सेट हो जाएगी.
परिणीति ने कहा- मैं शादी करना चाहती हूं, बच्चे भी चाहती हूं, लेकिन किसी ऐसे के साथ, जिससे मैं करियर के उतार-चढ़ाव अपनी खुशियां-दुख शेयर कर सकूं.
जिस दिन मुझे ऐसा कोई मिल गया, मुझे प्यार हो गया, मैं शादी कर लूंगी और अपना घर बसा लूंगी- परिणीति
परिणीति अपनी लाइफ खुलकर एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने स्कूबा डाइविंग में भी महारथ हासिल की है.
ये भी देखें
Top News: 'खलनायक' बने संजय का ट्रांसफॉर्मेशन, पेरेंट्स की पार्टी में छाईं आराध्या
सचिन तेंदुलकर के बर्थडे का जश्न, घर बाहर जुटे फैंस, छत से बहू ने देखा सेलिब्रेशन
'दुख हरो, कष्ट हरो महादेव', बोले गोविंदा, हंसते हुए किस दर्द को छिपाया?
मोनोकनी में एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पूल किनारे पति संग दिखी केमिस्ट्री