250 रुपये थी दिशा वकानी की पहली सैलरी
गुजरात से आने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी ने मां बनने के बाद टीवी से ब्रेक ले रखा है.
दिशा का जीवन भी संघर्ष से निकलकर अपने पैरों पर खड़े होने की कहानी है.
दिशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें जिंदगी की पहली कमाई 250 रुपये मिली थी.
दिशा ने एक ड्रामा किया था, जिसके लिए उन्हें 250 रुपये मिले थे. दिशा ने पहली कमाई अपने पिता के हाथ में रखी थी.
दिशा ने कहा था- 'पैसे लाकर मैंने अपने पिता के हाथों में रख दिए थे, जिसके बाद उनकी आंखों में आंसू थे. ये पल मेरी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पल थे.
बता दें कि 2017 में मां बनने के बाद से दिशा टीवी की दुनिया से गायब हैं. उनका जिक्र शो में जरूर होता है लेकिन अभी तक वह टीवी पर लौटी नहीं हैं.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस लगातार दयाबेन की वापसी की मांग करते हैं.
मेकर्स भी दिशा जैसा दूसरा रिप्लेसमेंट नहीं खोज पाएं हैं जिसके कारण नई दयाबेन कोई आ नहीं पा रही है.
मनोरंजन की खबरें पढ़ें यहां...
ये भी देखें
'बहुरानी' बनकर आ रही आम्रपाली दुबे, नई फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, जानिए रिलीज डेट
बिकिनी पहन पूल में उतरी हसीना, हार्दिक की EX वाइफ ने फ्लॉन्ट किए एब्स
गोविंदा के खिलाफ हुई गंदी साजिश, डूबा करियर, एक्टर बोला- वो एंटरटेनमेंट के खुदा
मां के तलाक ने दिया दर्द, दूसरे धर्म में शादी करेगी एक्ट्रेस? बोली- रोजा रखती हूं