फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम
1 दिसंबर 2022
भोपाल की गलियों में अमिताभ की नातिन, खाई चाट, कटवाए बाल!
आपने पहले भी कई बार भोपाल की इन गलियों को देखा होगा, लेकिन अब आप इसे नव्या नवेली नंदा के कैमरे से देखेंगे.
जी हां, क्योंकि अमिताभ की प्यारी नातिन अब भोपाल पहुंच गई हैं. जहां से उन्होंने कई फोटोज शेयर की.
फोटोज में नव्या सड़क किनारे बैठकर चाट-पापड़ी का लुत्फ उठाती दिखीं.
वहीं, नव्या ने एक मिरर सेल्फी भी पोस्ट की, जहां वो एक महिला से शायद अपने बाल कटवा रही हैं.
नव्या का ऐसा सादगी भरा नेचर देख फैंस उनपर अपना दिल हार बैठे हैं.
यूजर कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. कई लोग उन्हें बाकी स्टार किड्स से भी कम्पेयर कर रहे हैं.
नव्या की तारीफ में यूजर ने लिखा- ये हमेशा कुछ इंटेलिजेंट सा कर जाती हैं.
एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये सादगी उन सब से अच्छी है जो रिवीलिंग ड्रेस पहन कर स्पॉट होती हैं.
हाल ही में एयर हुए नव्या के पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी.
ये भी देखें
'क्या बक रहे हो?', मुंबई में पैपराजी ने श्रुति हासन को कहा 'मम्मा', चिढ़ी एक्ट्रेस
गोविंदा की पत्नी ने लगाया भांजे को गले, इमोशनल हुईं आरती, बोलीं- जिंदगी जश्न है
25 की उम्र में एक्टर ने बनाया आलीशान पेंटहाउस, हुआ इमोशनल
बढ़े हुए बाल और कंधे पर बैग, पथरीले रास्ते पर दिखे राहुल रॉय, पहचानना हुआ मुश्किल