मैथमेटिक्स की पढ़ाई के लिए ये हैं देश के टॉप इंस्टिट्यूट्स
By Aajtak Education
09 March 2023
हर साल 12वीं के बाद लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स मैथमेटिक्स सब्जेक्ट में हायर एजुकेशन के लिए आगे बढ़ते हैं.
QS ग्लोबल रैंकिंग में देश के टॉप मैथमेटिक्स स्टडीज़ इंस्टिट्यूट की लिस्ट और उनके स्कोर इस प्रकार हैं.
ग्लोबल रैंकिंग 117 के साथ IIT बॉम्बे नंबर 1 पर है. इंस्टिट्यूट का ओवरऑल स्कोर 71 है.
दूसरे नंबर पर IIT दिल्ली है. इसका ओवरऑल स्कोर 70.2 है और ग्लोबल रैंकिंग 128 है.
IIT कानपुर लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. ओवरऑल स्कोर 69.9 के साथ इसकी ग्लोबल रैंकिंग 132 है.
69.4 स्कोर के साथ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु लिस्ट में चौथे नंबर पर है. इसकी ग्लोबल रैंकिंग 142 है.
नंबर 5 पर IIT मद्रास है. इसका इंस्टिट्यूट स्कोर 69.2 है और इसकी ग्लोबल रैंकिंग 148 है.
Read Next
ये भी देखें
पाकिस्तान में एक किलो आटा कितने का मिलता है?
चिकन, मटन या कुछ और... सबसे ज्यादा किसका मीट खाते हैं पाकिस्तानी?
CBI ऑफिसर बनने के लिए क्या करना होता है?
MBBS के अलावा इन कोर्स की मदद से भी बन सकते हैं डॉक्टर