6 Feb, 2023
By: Business Team
416 रुपये वाला फार्मूला, PPF में निवेश कर बन सकते हैं करोड़पति!
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में सुरक्षित रहती है निवेश की राशि और शानदार रिटर्न मिलता है.
PPF देश की सबसे पॉपुलर स्मॉल सेविंग स्कीमों में से एक है.
इस स्कीम के लिए छोटी रकम की सेविंग कर आप अपने लिए एक मोटा फंड जमा कर सकते हैं.
हर रोज 416 रुपये की सेविंग कर और उसे PPF में निवेश कर 1 करोड़ से अधिक की राशि जमा कर सकते हैं.
इस तरह हर महीने आप 12,500 रुपये और सालाना 1,50,000 रुपया का निवेश करेंगे.
इस तरह आप 25 साल तक लगभग 300 किस्तों में पैसा निवेश करके कुल 37,50,000 रुपया जमा करते हैं.
25 साल बाद आपको जमा राशि पर ब्याज मिलाकर मैच्योरिटी के समय 1 करोड़ से ऊपर की राशि दी जाएगी.
PPF में निवेश की राशि पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पूरा होने पर मिलने वाली राशि टैक्स फ्री होती है.
इस स्कीम में आप 500 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. सालाना मैक्सिमम निवेश की लिमिट 1.5 लाख रुपये है.
PPF खाता आप पोस्ट ऑफिस समेत देश के लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में खुलवा सकते हैं.
ये भी देखें
मुंबई में सोना 1 लाख 51 हजार 360 रुपये, देखें अपने शहरा का दाम
इस शहर में 2 लाख 94 हजार के भी पार हुई चांदी, देखें लेटेस्ट लिस्ट
अलग-अलग शहरों में आज क्या है डीजल का रेट, यहां करें चेक
जयपुर-पटना में सबसे सस्ती चांदी! देखें किस शहर में कितना है रेट