4 March, 2023
By: Business Team
...जब मुकेश अंबानी ने भाई अनिल को जेल जाने से बचाया था
अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी के बीच मनमुटाव की वजह से हुआ था बिजनेस का बंटवारा.
लेकिन अब तस्वीर बदल गई है, दोनों भाई एक साथ नजर आते हैं और एक दूसरे की मदद भी करते हैं.
करीब 4 साल पहले अनिल अंबानी को एरिक्सन के करीब 500 करोड़ रुपयों का भुगतान करना था.
अगर अनिल अंबानी समय रहते यह रकम नहीं चुका पाते तो उन्हें जेल तक जाना पड़ जाता.
ऐसी मुश्किल की घड़ी में बड़े भाई मुकेश अंबानी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था.
मुकेश अंबानी ने वित्तीय सहायता तो नहीं की थी, लेकिन अपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को कॉरपोरेट लीज पर रखने को दिया.
इससे अनिल अंबानी एरिक्शन की बकाया राशि का भुगतान कर सके, अनिल अंबानी ने मदद के लिए भाई मुकेश अंबानी धन्यवाद दिया था.
जब मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी हुई थी, तो अनिल अंबानी खुद ही मेहमानों का स्वागत करते दिखे थे.
पिछले साल मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों भाई साथ नजर आए थे.
ये भी देखें
गाजियाबाद में 96 रुपये डीजल, आपके शहर में कितना है रेट, यहां जानें
अलग-अलग शहरों में आज क्या है डीजल का रेट, यहां करें चेक
आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट
जयपुर-पटना में सबसे सस्ती चांदी! देखें किस शहर में कितना है रेट