13 May, 2023
By: Business Team
LIC की इस स्कीम में निवेश पर मिलेंगे 54 लाख, रोजाना बचाएं 252 रुपये
LIC की जीवन लाभ पॉलिसी मैच्योरिटी के बाद अपने पॉलिसी होल्डर्स को एकमुश्त राशि प्रदान करती है.
अगर किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार के लिए फाइनेंसियल मदद भी प्रदान करती है.
LIC की ये पॉलिसी नॉन-लिंक्ड योजना है. यानी यह शेयर बाजार पर निर्भर नहीं रहती है. इसलिए इसे सुरक्षित माना जाता है.
अगर आप 25 साल की उम्र में जीवन लाभ पॉलिसी लेते हैं, तो आपको इसकी मैच्योरिटी पर 54 लाख रुपये की रकम मिलेगी.
54 लाख रुपये पर आपको 20 लाख रुपये की राशि बीमा के लिए चुनना होगा. ऐसे में आपको हर साल 90,867 रुपये प्रीमियम के रूप में जमा करना होगा.
इस तरह महीने के अनुसार आपको 7,572 रुपये और प्रतिदिन के हिसाब से 252 रुपये निवेश करना होगा.
जीवन लाभ पॉलिसी के मैच्योर होने के बाद आपको 54 लाख रुपये मिलेंगे. इस पॉलिसी को लेने की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 59 साल है.
पॉलिसी की अवधि के दौरान अगर किसी वजह से पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को इसका फायदा मिलता है.
नॉमिनी को बोनस के साथ-साथ सम एश्योर्ड का बेनिफिट भी बीमा कंपनी देती है. LIC के इस प्लान में इंवेस्ट करने वाले व्यक्ति लोन भी ले सकते हैं.
ये भी देखें
आज के लिए पेट्रोल रेट जारी, गुरुग्राम-फरीदाबाद में 103 रुपये, यहां देखें अपने शहर का रेट
अलग-अलग शहरों में आज क्या है डीजल का रेट, यहां करें चेक
आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल का रेट, यहां करें चेक
जयपुर-पटना में सबसे सस्ती चांदी! देखें किस शहर में कितना है रेट