19 Jan, 2023
By: Business Team
मुकेश अंबानी के घर जश्न, अनंत-राधिका की आज सगाई, देखें Photos
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से सगाई आज.
गुरुवार की शाम मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में होगा सगाई समारोह.
29 दिसंबर 2022 को अनंत और राधिका की रोका सेरेमनी श्रीनाथ जी के मंदिर में हुई थी.
मुकेश अंबानी और मर्चेंट फैमिली में प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है.
इससे पहले मंगलवार को ही राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी समारोह का जश्न था.
अब आज सगाई का कार्यक्रम मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में होने जा रही है.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक-दूसरे को कुछ सालों से जानते हैं.
राधिका मर्चेंट विरेन मर्चेंट की बेटी हैं, जो एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं.
राधिका एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक हैं और वो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं.
10 अप्रैल 1995 को जन्मे अनंत अंबानी रिलायंस ग्रुप में न्यू एनर्जी के कारोबार पर ध्यान दे रहे हैं.
गुजराती परिवार में जन्मीं राधिका मर्चेंट क्लासिकल डांसर भी हैं और भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली है.
ये भी देखें
हैदराबाद में आज 95 रुपये के पार डीजल, चेक करें दिल्ली-NCR का रेट
दिल्ली-पटना-लखनऊ समेत जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट
इस राज्य में सबसे महंगी चांदी, यहां चेक करें ताजा कीमत
राजधानी समेत इन राज्यों में सोने का दाम 2 लाख के करीब, देखें लिस्ट