16 Jan, 2023
By: Business Team
आधार की वेबसाइट पर दिखता है ये लोगो, आपकी हर मदद करेगा!
आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI ने एक नई चैट बॉट सर्विस शुरू की है.
चैट बॉट सर्विस इंटेलिजेंस बेस्ड है और इसका नाम 'आधार मित्र' रखा गया है.
इसके जरिए आधार से जुड़ी जानकारी पाने और पूछताछ के तरीके को इंटरैक्टिव बनाया गया है.
चैट बॉट सपोर्ट की मदद से आप अपनी डिटेल्स आसानी से सबमिट कर सकते हैं.
इसकी मदद से आप अपने आधार पीवीसी का स्टेटस पता कर सकते हैं. शिकायत दर्ज और ट्रैक कर सकते हैं.
UIDAI की वेबाइसट पर दाहिने निचले कोने में आधार मित्र का यह लोगो नजर आएगा.
लोगो पर क्लिक कर अंग्रेजी और हिंदी भाषा का ऑप्शन चुनकर चैट कर सकते हैं.
आधार आज के समय में हमारी पहचान के सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है.
किसी भी नागरिक को उसके जीवनकाल में एक ही बार आधार कार्ड जारी किया जाता है.
ये भी देखें
Gold Price: सोने के दाम हुए धड़ाम! देखें राजधानी समेत अन्य शहरों का ताजा रेट
Silver Price: चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें दिल्ली समेत अपने शहर का रेट
दिल्ली-पटना-लखनऊ समेत जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट
इस राज्य में सबसे महंगी चांदी, यहां चेक करें ताजा कीमत