1 लाख लोगों ने खरीदी ये बाइक! अब 21,500 तक घट गए दाम

6 April 2026

By; Aaj Tak Auto

ट्रायम्फ की बढ़ती डिमांड

ब्रिटिश दोपहिया निर्माता कंपनी ट्रायम्फ की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. परफॉर्मेंस सेगमेंट में कंपनी का शेयर भी बढ़ रहा है.

Photo: triumphmotorcycles.in

कंपनी ने दी खुशख़बरी

अब Triumph ने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी ने अपनी लोकप्रिय 400 सीसी बाइक रेंज की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है.

Photo: triumphmotorcycles.in

कीमतों में भारी कटौती

कंपनी का कहना है कि, इस कटौती के बाद ग्राहक अब ग्राहक ऑन-रोड कीमतों में 21,500 रुपये तक की सीधी बचत कर सकेंगे.

Photo: triumphmotorcycles.in

बिक गईं 1 लाख बाइक्स

Triumph मोटरसाइकिल्स ने हाल ही में भारत में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है, कंपनी की मोटरसाइकिलों ने 1 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया है.

Photo: triumphmotorcycles.in

मशहूर 400 सीरीज

कंपनी की 400 सीरीज खासतौर पर अपनी बेहतरीन इंजीनियरिंग, स्मूद परफॉर्मेंस और प्रीमियम फिनिश के लिए जानी जाती है.

Photo: triumphmotorcycles.in

मशहूर 400 सीरीज

कीमतों में कटौती के बाद अब ज्यादा  राइडर्स Triumph की राइडिंग का एक्सपीरिएंस ले सकेंगे. बाजार में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड से है.

Photo: triumphmotorcycles.in

बाइक में नहीं हुआ बदलाव

कंपनी ने अपनी सभी 400 सीसी बाइक्स की कीमतों को अपडेट किया है, जबकि इनके फीचर्स, क्वालिटी और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Photo: triumphmotorcycles.in

ये हैं नई कीमतें

टायम्फ स्पीड टी4 की शुरुआती कीमत 1,95,000 रुपये, स्पीड 400 की कीमत 2,31,890 रुपये, स्क्रैंबलर 400 की कीमत 2,59,241 रुपये हो गई है.

Photo: triumphmotorcycles.in

ये हैं नई कीमतें

इसके अलावा थ्रक्सटन 400 अब 2,65,538 रुपये में और स्क्रैंबल 400 एक्ससी केवल 2,89,534 रुपये की कीमत में उपलब्ध है.

Photo: triumphmotorcycles.in

Read Next