बनिए राह-वीर... कीजिए मदद! मिलेंगे ₹25,000 इनाम, जानें स्कीम

25 Feb 2026

By: Aaj Tak Auto

दिल्ली सरकार का फैसला

सड़क हादसों में कई बार एक छोटी-सी मदद किसी की जान बचा सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है.

Photo: Freepik

रेखा गुप्ता का ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिल्ली में केंद्र सरकार की ‘राह-वीर’ योजना को लागू किया जाएगा.

Photo: PTI

घायलों को तत्काल मिले इलाज

इस योजना का मकसद सड़क हादसों में घायल लोगों की तुरंत मदद करने वालों को प्रोत्साहित करना और उनकी हिम्मत को सलाम करना है.

Photo: PTI

क्या है राह-वीर योजना

कोई नागरिक एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को हादसे के बाद पहले एक घंटे, यानी गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाता है तो उसे 25,000 रुपये इनाम दिया जाएगा.

Photo: PTI

गोल्डन आवर 

गोल्डन आवर वह समय होता है जब सही इलाज मिलने पर जान बचने की संभावना सबसे ज्यादा होती है.

Photo: PTI

डर को दूर करेगी ये योजना

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अक्सर लोग कानूनी झंझट या पुलिस प्रक्रिया के डर से मदद करने से पीछे हट जाते हैं. यह योजना ऐसे सभी डर और झिझक को दूर करेगी.

Photo: PTI

किसे मिलेगा इनाम

कोई भी व्यक्ति जो गंभीर रूप से घायल पीड़ित को गोल्डन आवर में इलाज तक पहुंचाता है, वह इस इनाम का हकदार होगा.

Photo: PTI

कई लोगों की मदद पर क्या मिलेगा

अगर एक ही हादसे में कई घायलों की मदद की जाती है, तब भी एक मामले में अधिकतम 25 हजार रुपये ही दिए जाएंगे.

Photo: PTI

राष्ट्रीय पुरस्कार

इसके साथ ही मदद करने वाले को सम्मान पत्र भी मिलेगा. हर साल ऐसे दस लोगों को 1 लाख रुपये का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया जाएगा.

Photo: PTI

नहीं होगा कानूनी झंझट

यह योजना गुड समैरिटन नियमों के अनुसार बनाई गई है, जिनके तहत स्वेच्छा से मदद करने वाले व्यक्ति को बेवजह पुलिस या कानूनी परेशानियों से बचाया जाता है. 

Photo: PTI

कौन करेगा मामले की जांच

हर मामले की जांच जिला स्तरीय वैल्युएशन कमेटी करेगी. इस कमेटी में जिला मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर शामिल होंगे. 

Photo: PTI

सीधे खाते में पहुंचेगी इनाम राशि

जांच पूरी होने के बाद पात्र व्यक्ति के बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से सीधे राशि भेजी जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि राह-वीर योजना से लोगों की सोच बदलेगी.

Photo: Unplash

Read Next