4 लाख तक का डिस्काउंट... ये कंपनी दे रही सस्ते में कार खरीदने का ऑफर
11 Mar 2026
By: Aajtak Auto
मार्च में मिल रहा डिस्काउंट
नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मार्च का फायदा उठा सकते हैं. इस महीने कई कंपनियां अपनी कार्स पर अच्छा-खासा डिस्काउंट देती हैं.
Photo: mgmotor.co.in
ऐसा ही कुछ JSW-MG की गाड़ियों पर मिल रहा है. ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक MG की कार्स पर 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
Photo: mgmotor.co.in
MG Gloster पर कंपनी 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. 3.5 लाख कैश और 50 हजार का एक्सचेंज बोनस मिलेगा.
Photo: mgmotor.co.in
MG ZS EV पर 1.4 लाख रुपये की बचत मार्च महीने में कर सकते हैं. कार पर 1 लाख का कैश, 20 हजार का कॉर्पोरेट और 20 हजार का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है.
Photo: mgmotor.co.in
MG Astor पर 85 हजार तक का डिस्काउंट है. इस पर 25 हजार का कैश, 20 हजार का लॉयल्टी बोनस, 20 हजार का एक्सचेंज और 20 हजार का कॉर्पोरेट ऑफर मिलेगा.
Photo: mgmotor.co.in
MG Windsor EV कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इस पर 70 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
Photo: mgmotor.co.in
वहीं MG Comet की बात करें, तो इस पर 60 हजार रुपये तक की बचत होगी. इस पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस मिल रहा है.
Photo: ITG
MG Hector पर ज्यादा बड़ा ऑफर नहीं है. इस पर आप सिर्फ 20 हजार रुपये की बचत कर पाएंगे. ये कॉर्पोरेट ऑफर है.
Photo: mgmotor.co.in
ध्यान रखें कि ये डिस्काउंट ऑफर्स अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकते हैं. साथ ही ये डीलर-टू-डीलर भी वैरी करते हैं.
Photo: mgmotor.co.in
Read Next
ये भी देखें
50 हजार से कम कीमत, 90Km की रेंज... TVS या Vida कौन है बेस्ट
33Km/Kg माइलेज, 3.7 लाख कीमत... पहली कार खरीद रहे हैं, बेस्ट है ये गाड़ी
6.26 लाख कीमत, 33Kmpl का माइलेज... 30 लाख लोगों ने खरीदी ये कार
45 हजार से कम शुरुआती कीमत... 1 रुपये में 4Km चलेंगे ये स्कूटर