जोर-शोर से लॉन्च हुई थी ये SUV, बमुश्किल मिले 662 खरीदार
27 Mar 2026
By: Aajtak Auto
शोर ज्यादा... सेल कम
कई बार कंपनियां किसी कार को लॉन्च करते हुए खूब हो-हल्ला मचाती हैं, लेकिन उस कार की सेल्स के आंकड़े कुछ और कहते हैं.
Video: ITG
सिरॉस की सेल लो
ऐसा ही कुछ किआ सिरॉस (Kia Syros) के साथ हुआ है. जब ये कार लॉन्च हुई थी, तो लग रहा था कि सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में एक बड़ी लकीर खिंचेगी.
Video: kia.com
फरवरी में कितनी हुई सेल
मगर हाल के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी कार की एक हजार यूनिट्स भी नहीं बेच पा रही है. फरवरी महीने में किआ सिरॉस की सेल 662 यूनिट्स तक ही पहुंच पाई है.
Video: kia.com
रेनो-सिट्रॉएन से पीछे
सेल्स के ये आंकड़े सिट्रॉएन सी3 और रेनो काइगर से भी कम है, जिनकी क्रमश: 753 और 701 यूनिट्स ही बिकी हैं.
Video: kia.com
नहीं हो रही बंपर सेल
ऐसा नहीं है कि Kia Syros के साथ ऐसा सिर्फ इस महीने हुआ है. कार की सेल लगातार इसी स्थिति में बनी हुई है.
Photo: kia.com
जनवरी में सेल
जनवरी 2026 में कार की 500 से भी कम यूनिट्स बिकी थी. किआ सिरॉस की सिर्फ 465 यूनिट्स ही इस महीने सेल हुई थीं.
Photo: kia.com
सिर्फ एक बार हजार पार
पिछले 6 महीनों में कंपनी सिर्फ एक बार ही तीन डिजिट के आकंड़े को पार कर पाई है. यानी कंपनी की सेल हजार के ऊपर सिर्फ एक बार पहुंची है.
Photo: kia.com
दिसंबर में कितनी बिकी
कंपनी ने दिसंबर 2025 में 1,116 यूनिट्स बेची थी. सिरॉस एक बेहतरीन कार है. इसमें कम्फर्ट और प्रैक्टिकैलिटी दोनों का ध्यान रखा गया है.
Photo: kia.com
डिजाइन पर सवाल
हालांकि, कार के डिजाइन को लेकर लोगों का ओपिनियन मिक्स हैं. कार में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: kia.com
फीचर्स की है भरमार
इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, ADAS, इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल और कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: ITG
Read Next
ये भी देखें
रॉयल एनफील्ड की नई बाइक लॉन्च, अब सस्ते में भी मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
5.64 लाख कीमत और गजब लुक, 1 महीने में 20 हजार से ज्यादा ने खरीदी ये SUV
एक महीने में बिक गए 5.98 लाख बाइक और स्कूटर, Hero की बंपर सेल
70Km माइलेज और दाम भी कम, ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती बाइक्स